27jjrp11- बेरी स्थित प्राचीन श्री 108 ब्रह्मचारी जयराम दास पंचायती गौशाला में गोवंश के लिए शेड
बेरी। बेरी स्थित प्राचीन श्री 108 ब्रह्मचारी जयराम दास पंचायती गोशाला में शनिवार को सूबेदार धीर सिंह की अध्यक्षता में छोटे गोवंश के लिए शेड की नींव रखी गई। कादयान खाप प्रधान व बेरी नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने कहा कि बेरी गोशाला क्षेत्र की सबसे पुरानी गोशालाओं में से एक है। यहां गो माता व छोटे गोवंश की रक्षा, सुरक्षा व खान-पान की व्यवस्था के लिए दानी सज्जनों का विशेष सहयोग निरंतर मिलता रहता है। करीब एक माह पहले भी गोशाला में शेड का निर्माण शुरू किया गया था। मौके पर जयभगवान जांगड़ा, नरेश कुमार, रामधन जांगड़ा, पंडित जितेंद्र आदि मौजूद रहे।