फोटो नंबर 71 रक्तदाता को बेज लगाकर सम्मानित करते आयोजक।
बादली। सामाजिक संस्था शिक्षा रथ फाउंडेशन और युवाओं के सहयोग से गांव दरियापुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के निदेशक कर्मवीर ने बताया कि सुशासन दिवस के उपलक्ष में बाढसा स्थित नेशनल कैंसर संस्थान की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 35 युवाओं ने रक्तदान किया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ दरियापुर गांव के सरपंच पवनपाल गुलिया ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। राष्ट्रपति अवॉर्डी हरीश पेलक ने जीवन में 25वीं बार रक्तदान युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षा रथ फाउंडेशन से संजीव (राधे), मामन, योगेश, अनिल और एम्स बाढ़सा से ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही।