फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे अपना लक्ष्य तय करके आगे बढ़ें : सीईओ मनीष फौगाट

विज्ञापन
15jjrp16- अमर उजाला की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते जिला परिषद के सीई
विज्ञापन
झज्जर। जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इसलिए आपको आगे बढ़ने के लिए शुरू से ही लक्ष्य तय करने होंगे। जो लक्ष्य तय करके आगे बढ़ते हैं वह निश्चित रूप से सफलता हासिल करते हैं।
विज्ञापन

मनीष फौगाट सोमवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में अमर उजाला की तरफ से आयोजित स्कूल व जिलास्तरीय सुलेख प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने शिरकत की जबकि मंच संचालन शिक्षक संजय शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता में पहली कैटेगरी (छठीं से आठवीं कक्षा) में संस्कारम स्कूल से 7वीं कक्षा के आदित्य ने प्रथम, ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल से नकुल द्वितीय और एमआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से छात्रा संस्कृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरी कैटेगरी (नौवीं एवं दसवीं कक्षा) में ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 9वीं कक्षा की हिनाक्षी ने प्रथम, संस्कारम पब्लिक स्कूल से भावना ने द्वितीय और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल से 10वीं कक्षा की वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं तीसरी कैटेगरी (ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा) में संस्कारम स्कूल से 11वीं कक्षा की तन्नू ने पहला, ग्रामीण स्कूल से श्वेता ने दूसरा और जेएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दीया ने से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मौके पर संस्कारम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महिपाल, अशिल्या इंफ्राटेक एलएलपी के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहताश सिंह, एएमएस ग्लोबल एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कुमार, ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक सतेंद्र दलाल मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में मुख्य स्पॉन्सर संस्कारम यूनिवर्सिटी, पावर्ड बॉय शिल्या इंफ्राटेक एलएलपी, एएमएस ग्लोबल एकेडमी, ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सहयोग रहा।

15jjrp16- अमर उजाला की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते जिला परिषद के सीई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें