04जेएनडी21-कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते हुए अतिथिगण। संवाद
सफीदों। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन बुनियाद व सुपर-100 के प्रति जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से मिशन बुनियाद व सुपर-100 के तहत रजिस्ट्रेशन, परीक्षा, दाखिला, अध्ययन व केंद्र के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। छात्र रश्मि और पलकित तने मिशन बुनियाद से संबंधित अपने-अपने अनुभवों को सांझा किया। प्राचार्य डॉ. योगेंद्रपाल सिंह ने कहा कि मिशन बुनियाद व सुपर 100 सरकार द्वारा चलाई गई बेहतरीन योजनाएं हैं। इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षार्थियों की बुनियाद मजबूत होती है। इस योजना के तहत इस स्कूल में भी पिछले सत्र से अध्ययन केंद्र बनाया गया है, जिसमें बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई होती है। जो बच्चे गणित व विज्ञान में रुचि रखते हैं उनके लिए विद्यालय में विज्ञान व गणित पार्क बनाया गया है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह खत्री ने शिरकत की। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में डीएसएस जींद रणधीर सिंह लोहान व विकल्प फाउंडेशन से यशदेव पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. योगेंद्रपाल सिंह ने की। बच्चों में अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह खत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को मिशन बुनियाद व सुपर 100 में रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। यह रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से नि:शुल्क है। कार्यक्रम के दौरान मिशन बुनियाद व सुपर-100 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त तीन बच्चों रिंपी, कोमल व रश्मि को भी पुरस्कृत किया गया।