फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्त के 40 नमूनों में से 22 मिले चिकनगुनिया पॉजिटिव

Sat, 08 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
chikanguniya - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ यह साबित होता जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप खूब है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में बुखार पीड़ित 40 लोगों के रक्त की जांच की गई। इनमें से 22 नमूने चिकनगुनिया पॉजिटिव निकले। जिले में इस सीजन में मच्छरजनित बीमारियों के करीब सवा सौ केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ की सेंटीनल सर्विलांस लैब में शुक्रवार को चिकनगुनिया संग्दिध 40 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच हुई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जांच से पाया गया कि इनमें से 22 लोग चिकनगुनिया पीड़ित थे। इससे पहले भी चिकनगुनिया के 8 रोगी सामने आ चुके हैं। जिलेभर में अब तक 40 लोगों को चिकनगुनिया होने की पुष्टि हो चुकी है। कुल 40 में से 30 लोग बहादुरगढ़ के हैं। इनमें कई आसपास के गांवों के निवासी हैं। लोग मच्छरजनित दूसरी बीमारियों की चपेट में भी आए हैं। लेकिन इस बार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या चिकनगुनिया मरीजों के मुकाबले कम रही।

डेंगू के अब तक कुल 16 रोगी सामने आए हैं। हालांकि जिले में मलेरिया पीड़ितों की संख्या 70 से ज्यादा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, जिन गलियों/बस्तियों के लोगों को डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई है, उन गलियों में स्वास्थ्य कर्मी सर्वे करेंगे। कन्फर्म मरीजों की केस हिस्ट्री तैयार की जाएगी। लार्वा मिला तो फॉगिंग कराई जाएगी। पीड़ितों के परिजनों व पड़ोसियों के स्वास्थ्य की जांच भी होगी। सर्वे में कोई और पीड़ित मिला तो उसके रक्त की जांच होगी और उसे जरूरी दवा दी जाएगी। चालीस में से रक्त के 22 नमूनों का चिकनगुनिया पाजिटिव मिलना छोटी बात नहीं मानी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें