फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने 640 बैग सीमेंट बरामद किए, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मुख्यमंत्री उडनदस्ता रोहतक व गुप्तचर इकाई झज्जर की सयुक्त टीम ने तीन स्थानों पर छापे मार कर करीब 640 बैग सीमेंट, दो ट्राली व एक ट्रैक्टर सहित तीन लोगों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

टीम की तरफ से कस्बा बेरी में कबुलपुर रोड पर सीमेंट के ट्रैक्टर-ट्राली की जांच की तो सीमेंट के 150 बैग मुंह बंधे हुए पाए गए। ट्रैक्टर चालक संदीप निवासी छुछकवास ने बताया कि यह सीमेंट सतीश पुत्र मेनपाल निवासी बम्बुलिया ने गांव बालंद जिला रोहतक में भेजने को कहा था। टीम उसके बाद छुछकवास में स्थिति बंद पड़ी जाखड़ बॉक्सिंग अकादमी पर पहुंची जहां पर सतीश कुमार से सीमेंट के 145 बैग मिले। सतीश कुमार ने बताया कि यह सीमेंट झाडली प्लांटों से सीमेंट की सप्लाई करने वाले बल्कर (कैप्सूल ट्राला) जब सीमेंट की सप्लाई करके वापस आते है तो उनमें सीमेंट शेष रह जाति है। उनसे सीमेंट निकाल ली जाती है और इस सीमेंट को पुराने बैग में भर लेते हैं। वे इनसे 200 रुपये बैग के हिसाब से खरीद कर 300 रुपये के हिसाब से आगे बेच देते हैं।
जहाजगढ़-छुछकवास रोड पर बरानी मोड के पास से उप निरीक्षक सहदेव मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रोहतक व गुप्तचर इकाई झज्जर की संयुक्त टीम 150 बैग सीमेंट के ट्राली में भरे मिले, 95 बैग नीचे रखे हुए व 100 बैग के करीब खुली सीमेंट बरामद की। मौके पर बलवान निवासी जहाजगढ़ काबू किया गया। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक सहदेव, सीआईडी से निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, बेरी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह आदि शामिल थे। गुप्तचर विभाग के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया किआरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। बरामद सीमेंट व वाहन भी पुलिस के सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें