फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेईई मेन में छाए साहिल और रुपित

Sun, 30 Apr 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जेईई मेन के शनिवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। साल्हावास के एचडी विद्यालय के साहिल ने 99.93 पर्सेंटाइल और पेस अकादमी के रूपित ने 99.05 पर्सेंटाइलप्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम आने के बाद विद्यालय और परिवार में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास के 18 विद्यार्थियों ने अपनी प्राचीन परंपरा को कायम रखते हुए जेईई क्वालिफाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एचडी ग्रुप निदेशक रमेश गुलिया ने बताया कि इस परीक्षा में विद्यालय के छात्र साहिल धनिरवास ने 99.93 पर्सेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। वहीं प्रियव्रत ढ़ाणी साल्हावास और जतिन लडायन इन दोनों छात्रों ने 96.6 पर्सेंटाइल हर्ष जमालपुर ने 94.6, अक्षित खुड्डन ने 94.5, अनिकेत मुन्दसा ने 92.7, अजय अम्बोली ने 91.5 और जुली ढाकला व साहिल लड़ायन ने 91 पर्सेंटाइल लेकर जेईई एडवांस में अपना स्थान निश्चित किया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 85 से 90 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय में आईआईटी, नीट, एनडीए, एनटीएसई, वीवीएम, क्लैट, सीए की निशुल्क कोचिंग देकर ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभा को निखारा जा रहा है। छात्रों के इस उम्दा पर प्रबंधन समिति के सदस्य रमेश गुलिया, सुरेंद्र फौगाट, बलराज फौगाट, विशाल नेहरा एवं हेमन्त गुलिया ने जेईई मेन क्वालिफाई विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

पेस आईआईटी और मेडिकल के रूपित ने लिए 99.05 परसेंटाइल
फोटो : 31
झज्जर। आईआईटी मेन के परीक्षा परिणाम में पेस आईआईटी और मेडिकल झज्जर ब्रांच से रूपित में 99.05 पर्सेंटाइल हासिल की और केमिस्ट्री विषय में 99.6 पर्सेंटाइल हासिल किए। रूपित ने पेस कोचिंग इंस्टिट्यूट का क्रैश कोर्स ज्वाइन किया था। अब 4 जून को रूपित आईआईटी एडवांस के लिए परीक्षा देगा। पेस आईआईटी और मेडिकल जो कि 18 दिसंबर को झज्जर में ओपन हुई थी। उसने अपने पहले ही साल में आईआईटी एडवांस के रिजल्ट देना शुरू कर दिया है। पेस के डायरेक्टर युधवीर ने बताया कि रूपित के लिए पिछले 2 महीने से स्पेशल क्लास लगा राखी थी या एक एक्सपर्ट की टीम रूपित के डेली डाउट लेती थी। झज्जर और रेवाड़ी शाखा के प्रबंध निदेशक जय विकास ने बताया की जनवरी की तरह अप्रैल के परिणाम में भी पेस के 163 बच्चों ने 99.9 पर्सेंटाइल से ज्यादा स्कोर किया और इसके साथ ही ये भी बताया कि ऑल इंडिया रैंक टॉप 100 में से पेस के 11 बच्चों ने अपना स्थान हासिल किया। इस खुशी के मौके पे इंस्टीट्यूट में सभी बच्चे और स्टाफ को मिठाई खिलाई गई है।
विज्ञापन


एलए स्कूल में हार्दिक ने लहराया परचम
झज्जर। एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर के छात्र हार्दिक ने जेईई मेन में 97.6 पर्सेंटाइल प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर हार्दिक का जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रबंधक केएम डागर ने बताया कि हार्दिक झज्जर के माता गेट में रहने वाला एक होनहार छात्र रहा है। इनके पिता पवन कुमार एक अध्यापक हैं। एलए स्कूल के भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने मंच संचालन करते हुए हार्दिक के बारे में सभी को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हार्दिक प्रतिदिन 15 घंटे से भी ज्यादा समय पढ़ाई के लिए देता था। हार्दिक ने अपनी इस कड़ी मेहनत के आधार पर पहले ही प्रयास में इस कड़ी परीक्षा को पास किया। स्कूल के सभी अध्यापकों ने इस बच्चे को आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए अपनी पूर्ण क्षमता का इस्तेमाल किया। स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने बताया कि हार्दिक एक होनहार विद्यार्थी रहा है। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल एचओडी योगेश्वर कौशिक,पुष्पा यादव,स्कूल डीपीई अमित लोहचब के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें