बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में हरियाली तीज महोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक सोसाईटी द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन बढ़-चढ़ कर किया।
कार्यवाहक प्राचार्य डा. राजेश कुमार की अध्यक्षता मे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक मंडल में डाॅ. रेणुका मलिक, डॉ. सुदेश राठी व संगीता गोयल ने अहम भूमिका निभाई। प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा छवि ने, द्वितीय स्थान नीलू कुमारी व तृतीय स्थान पर हंसिका बीए प्रथम वर्ष रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डा. सुनीता छिल्लर ने बताया कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को मनाने का एक अवसर है बल्कि यह हमारे बीच आपसी स्नेह और सौहार्द को बढ़ावा देने का भी माध्यम है। सांस्कृतिक सीमिति के सदस्यों मिस मोना, मिस रीना व डॉ. सुशीला ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। सभी स्टाफ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।