फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहाय खाय से शुरू होगा छठ महापर्व

Thu, 23 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : बाजार में छठ पर्व को लेकर सजी दुकानें व खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छठ पूजा को लेकर बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानें सज गई हैं। इस बार छठ पर्व 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। बहादुरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर पांच घाट बनाए गए हैं। इनमें मुख्य महाबीर पार्क का घाट है। इसके अलावा छोटूराम नगर, टीकरी बॉर्डर, आसौदा, रोहद में रहेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पूर्वांचल परिवार और बाबा महेंद्र नाथ पूजा दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने नगर परिषद व सिंचाई विभाग से घाट में सुविधाएं देने की मांग की है। प्रदीप सिन्हा, कृष्ण मिश्रा, संजीव कुमार, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल के लोगों का मुख्य त्योहार है।
इससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। बहादुरगढ़ में महावीर पार्क के पास नहर पर छठ पूजा के लिए स्थाई घाट है। बहादुरगढ़ में पूर्वांचल के 80 हजार से अधिक लोग रहते हैं और इस पूजा घाट पर हर साल पूर्वांचल मूल के 15 हजार से अधिक लोग छठ पूजा के लिए आते हैं। यह पर्व चार दिन चलता है।
विज्ञापन

25 से 28 अक्तूबर तक यह पर्व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शाम के समय भारी संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी, लेकिन सही व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए उनकी नगर परिषद व सिंचाई विभाग से मांग है कि छठ पूजा के लिए लोगों को पर्व मनाने के लिए सुचारू व्यवस्था दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें