फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पहले की चोरी, फिर जलाए कपड़े

Wed, 06 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गांव छारा में सोमवार को किसान के घर को निशाना बनाते हुए चोरों हाथ साफ कर दिया। अज्ञात शख्स ने पहले सोने के जेवरात, नकदी चुराई और बाद में उसके घर में आग लगा दी। यही नहीं उसके प्लॉट को भी नहीं छोड़ा। इसमें कपड़े व कुछ अन्य सामान भी जल गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए मकान मालिक के बयान पर केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुरेंद्र किसी कार्य से बहादुरगढ़ आया हुआ था। उसकी पत्नी इलाज के लिए पीजीआई गई हुई थी। बेटी सोमवती अमावस्या के चलते खेत में ज्योत लगाने के लिए गई थी। इसी बीच दोपहर के वक्त अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर अलमारी से चार तोले सोने की एक चेन, चार तोले के दो सोने के कड़े, साढ़े तीन हजार की नकदी भी चुरा ली। यही नहीं रसोई गैस सिलेंडर को फ्रिज खाली करके उसमें रख दिया। इसके अलावा घर में रखे कपड़ों में आग लगा दी। इससे कुछ अन्य घरेलू सामान भी जल गया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो कमरे खुले हुए, अलमारी में बिखरा हुआ सामान व जले हुए कपड़े देखकर सकपका गए।

यही नहीं सुरेंद्र के मकान में सोमवार को चोरी और आगजनी की गई और मंगलवार को उसके ही प्लाट को भी किसी ने निशाना बनाना चाहा। यहां पर भी आग लगा दी गई। प्लॉट में रखा कुछ सामान भी इसमें जल गया। मात्र 24 घंटे के अंदर ही दो जगह पर आगजनी की घटना को अंजाम दिए जाने के पीछे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इसमें किसी जानकार का तो हाथ नहीं है। मांडोठी चौकी इंचार्ज योमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और गहन छानबीन करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें