झज्जर। कोयलपुर निवासी महिला के पास कॉल कर उसे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उससे 20052 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। कोयलपुर निवासी कोमल ने पुलिस में शिकायत दी है कि 14 जून को को उसके नंबर पर कॉल बाया और कॉल करने वाले ने कहा कि वह आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा रहे हैं। उन्होंने उसके क्रेडिट कार्ड की सभी डिटेल सही बताई। इससे उसे शक नहीं हुआ। इसके बाद कुछ समय बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 20052 रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। उसे अहसास हुआ कि किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद