फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फर्जी मैसेज भेजकर 10 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अर्बन स्टेट थानाक्षेत्र के सेक्टर-4 निवासी युवक के साथ 10 हजार रुपये की ठगी हो गई। साइबर ठग ने पापा का दोस्त बताकर खाते में दो हजार रुपये डालने के लिए कहा था। फर्जी मैसेज 20 हजार रुपये का भेज दिया। इसके बाद पैसे वापस मांगे तो युवक से 10 हजार ठगी हो गई।
विज्ञापन

युवक से पांच हजार की ठगी

रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने विरेंद्र के साथ पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को उनके जानकार बनकर कॉल किया और उसे 10 हजार रुपये का फर्जी मैसेज भेज दिया। पहली बार में पांच हजार भेजे तो ठगी का शिकार हो गए।
युवक से 5100 रुपये ठगे

रोहतक। बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने सुनील कुमार से 51,00 रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिचित बनकर 5100 रुपये का मैसेज भेजा और अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

फर्जी मैसेज भेजकर 72 हजार रुपये की ठगी


रोहतक। थाना सिविल लाइन में प्रेमनगर निवासी एक महिला से 72 हजार रुपये की ठगी हुई है। पीड़िता ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि गलती से उन्होंने अधिक पैसे भेज दिए हैं। जिसके बाद 72 हजार रुपये की ठगी हो गई।
15 हजार रुपये की ठगी
रोहतक। सिटी थाना क्षेत्र में एक युवक से 15 हजार की ठगी हुई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने डेढ़ लाख का मैसेज भेजा था लेकिन, खाते में उस समय 15 हजार रुपये ही थे। जिस कारण उनकी ओर से केवल इतने ही रुपये भेजे जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें