फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने की रणनीति में होगा बदलाव, आज पहुंचेंगे यशपाल मलिक

Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राशलवाला चौक पर 19 दिन से चल रहे शांतिपूर्वक धरने की रणनीति में अब शीघ्र ही बदलाव आने वाला है। ऐसा प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत किया जा रहा है। धरने की रणनीति में सहमति लेने के लिए यशपाल मलिक शुक्रवार को झज्जर पहुंचेंगे। धरनारत जाट समुदाय के द्वारा 19 दिन से दिए जा रहे शांतिपूर्वक धरने से बात न बनते देख अब रणनीति में बदलाव की बात उठने लगी थी, जिसे देखते हुए 17 फरवरी को जसिया में रणनीति बदलाव का निर्णय लिया जाना है, जिसमें राशलवाला धरने से दो प्रतिनिधि जसिया जाएंगे। वहीं जसिया मीटिंग से पहले मलिक झज्जर पहुंचेंगे। संघर्ष समिति के जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ ने कहा कि सरकार जाटों के धैर्य की परीक्षा ले रही है, उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्हें अशांति फैलाने के लिए बदनाम किया जाता रहा है लेकिन वर्तमान में समुदाय ने 36 बिरादरी के साथ इतने लंबे समय तक धरना देकर साबित कर दिया कि वे केवल न्याय चाहते हैं।
विज्ञापन


शहीद मेजर सतीश दहिया को दी श्रद्धांजलि
धरने पर मौजूद लोगों ने बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे दो मिनट का मौन धारण कर नांगलचौधरी के शहीद मेजर सतीश दहिया को श्रद्धांजलि दी। वहीं इससे पूर्व धरने पर कोंट गांव के शहीद अंकुर शर्मा को भी श्रद्धांजलि दी जा चुकी है। धरना दे रहे जाट समुदाय को संबोधित करते हुए स्टेज संचालक चिंटू छारा ने कहा कि 19 फरवरी को भी प्रदेश के उन तमाम शहीदों को याद किया जाएगा, जो फौज, पुलिस या फिर आंदोलन के दौरान शहीद हुए हैं।

महिलाओं की संख्या बढ़ी
धरने पर अब महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को तो महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर ही पहुंच गई। इसके देखते हुए महिलाओं के लिए गई व्यवस्था का विस्तार किया गया। वहीं मुख्य टेंट के लिए अलावा साइड में भी पंडाल बनाया गया है, जो कि भीड़ चलते भरा रहा। वहीं शुक्रवार को यशपाल मलिक के झज्जर पहुंचने की खबर के चलते भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


इन्होंने दिया समर्थन
जहांगीर पुर के सरपंच सुखबीर, डाबला के राजू, नौगांवा कुम्हार समाज के राजू प्रजापत, धौड़ के आजाद नंबरदार, पंडित कृष्णदत्त, खानपुर कलां के पूर्व सरपंच ब्रह्मानंद, गहलावत खाप के प्रधान महेंद्र सिंह, दयानंद भदानी, छारा पंचायत सदस्य दलपत, प्रीति रानी भदानी, होश्यारपुर पंचायत सदस्य रामफूल खेड़ी ने धरने का समर्थन किया।
-------
डीसी और एसपी ने की जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा
डीसी की अपील: किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें आमजन
डीसी रमेश चंद्र बिढ़ाण और एसपी बी सतीश बालन ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में  जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में एसडीएम  प्रदीप कौशिक, नगराधीश विजय सिंह, डीएसपी राजीव कुमार, डीएसपी हंसराज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर जिले में राशलवाला चौक पर आयोजित धरना शांति पूर्ण है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी  मांग रखना जनता का संवैधानिक अधिकार है। आरक्षण आंदोलन को लेकर प्रशासन की  प्रत्येक घटना पर पैनी नजर है। किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की जरूरत  नहीं है। उपायुक्त  ने कहा कि लोग झूठी अफवाह न फैलाएं और न ही किसी अफवाह पर विश्वास करें।  किसी को भी किसी सूचना पर संदेह होता है तो तुरंत प्रशासन द्वारा जारी हैल्पलाइन नंबर पर फोन कर सही जानकारी लें। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन ने  झूठी अफवाहों को रोक ने के लिए पूरी तैयारी की है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न  दें । झूठी सूचना की तस्दीक प्रशासन के कंट्रोल नंबर 01251- 251136 पर कर  सकते हैं।-100 नंबर की छह लाइनें चालू
बैठक में  पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने 100 नंबर की छह  लाइने चालू कर रखी हैं। 100 नंबर व्यस्त होने पर डीएसपी बहादुरगढ़  8930500602,डीएसपी झज्जर  8930500203, डीएसपी बेरी 8930500603, डीएसपी  हैडक्वाटर 8930500605 व डीएसपी साल्हावास 8930500601 पर संपर्क कर पुलिस  प्रशासन की मदद ले सकते हैं। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर साइबर सैल की  पैनी नजर है। शांति भंग करने के लिए झूठी अफवाह फैलाने के खिलाफ कानूनन  कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें