फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज बारिश के आसार प्रदूषण से राहत नहींं

Wed, 14 Feb 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। कभी धूप निकल रही है तो कभी सूर्यदेव बादलों में छिप रहे हैं। हवा की गति कमजोर पड़ने के कारण प्रदूषण भी कई दिनों से लोगों को परेशान कर रहा है। मंगलवार को बहादुरगढ़ में प्रदूषण ऑरेंज जोन में पहुंच गया। एक्यूआई 253 दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों के एक्यूआई पर नजर डालें तो यह ऑरेंज जोन में बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिन भर बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बादल बिन बरसे ही आगे निकल गए। वहीं 14 फरवरी को भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। आगामी तीन दिनों में एक्यूआई में सुधार की उम्मीद है। मंगलवार को हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर की रही। 14 फरवरी को हवाओं की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 20 और 21 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी की उम्मीद भी है। वसंत ऋतु में मौसम सुहावना रहता है। मंगलवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें