बहादुरगढ़। पुलिस की ओर से लेन चेंज की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 276 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 116 गलत दिशा में चलने पर हुए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से हाइवे पर लेन में चलने की नसीहत दी है।
यातायात प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने लेने चेंज के संबंध में एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत लेन चेंजिंग के वाहन चालकों के चालान काटे गए है। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियमों के तहत नियमों की उल्लंघना करने वाले लेन चेंज के 116, रॉन्ग साइड 43, बिना नंबर प्लेट 17 सहित 276 वाहन चालकों के चालान किए गए। उन्होने वाहन चालकों को बताया कि भारी वाहनों को अपनी निर्धारित बाई लेन में चलांए। वाहन चालक लेन चेंज करने का उल्लंघन ना करे। निर्धारित लेन में चलाने से खुद की व दूसरो की जिंदगी सुरक्षित रहती है। गाड़ी चलाते समय हमेशा स्पीड का ध्यान रखे। तेज/ओवर स्पीड में चलाने से एक्सीटेंड की संभावना ज्यादा होती है। अपनी गाड़ी को धीमी व निर्धारित गति में चलाएं ताकि सब सुरक्षित रहे। मोटर वाहन अधिनियमों की पालना करें।