झज्जर। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को जिला नगर आयुक्त की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों ने आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार लिया। जिन लोगों ने एनयूएलएम के चरण-एक के तहत व्यक्तिगत व समूह में अपना रोजगार करने व रोजगार कार्य बढ़ाने के लिए आवेदन किया हुआ था उन्हें साक्षातत्कार के लिए बुलाया गया था।
इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान, शहरी परियोजना अधिकारी मनीषा देवी, जिला अग्रणी प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक झज्जर, संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र बहादुरगढ़, मैनेजर ओबीसी बैंक झज्जर उपस्थित रहे। कमेटी के सदस्यों ने चरण-एक के 31 व बेरी के सात आवेदनकर्ताओं को बुलाया। आवेदनकर्ताओं की लोन फाइलों को प्रायोजक करने के लिए टीएफसी ने अपनी स्वीकृति दी। डीएमसी ने बैंक अधिकारियों को शीघ्र ही आवेदनकर्ताओं को ऋण कि स्वीकृति देकर आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के आदेश दिए गए है ताकि सरकार की नीति अनुसार गरीब परिवार अपना रोजगार शुरू कर सके व गरीबी के जाल से बाहर आ सके।