फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फसल खरीद की तैयारियों को लेकर चेयरमैन ने ली बैठक

विज्ञापन
-फोटो 94 : अनाजमंडी में निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशि - फोटो : 1
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक ने मंगलवार को रबी फसल खरीद की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी में आने वाली मुख्य फसलें गेहूं और सरसों की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने गेट पास व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, मंडी परिसर में पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के दौरान मंडी में किसानों की संख्या अधिक रहती है ऐसे में सभी मूलभूत सुविधाओं को पहले से ही मजबूत किया जाए।

विनोद कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों के सही तौल और समय पर खरीद सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही मंडी परिसर का नियमित निरीक्षण करते रहने और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करने के भी आदेश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि यदि सीजन के दौरान अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता हो तो समय रहते उनकी व्यवस्था की जाए ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे। चेयरमैन विनोद कौशिक ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें