फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नूना माजरा स्कूल में छात्राओं को दिए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
-फोटो 63 : कार्यक्रम में पहुंची पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर छात्राओं को ट्राफी देते हुए। स्रोत स्क
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने पानीपत में आयोजित प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाने वाली टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई, खेलकूद व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे अपने माता-पिता नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

निरीक्षक सतीश कुमार ने छात्राओंं को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस मौके पर नूना माजरा सरपंच जय भगवान, लोवा खुर्द सरपंच विनोद, सत्येंद्र दहिया, कुलदीप जून नंबरदार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें