फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 25 हजार कारतूस मिलने से सकते में केंद्रीय जांच एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिरसा से उत्तर प्रदेश के बदायूं ले जाई जा रही 25 हजार कारतूसों की खेप पकड़े जाने के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। बुधवार को एनआईए और आईबी की अलग-अलग टीमें रोहतक पहुंचीं। दोनों एजेंसियों ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे पांचों आरोपियों से करीब दो घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों को आशंका है कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है। सिरसा से पाकिस्तान सीमा की दूरी करीब 200 किलोमीटर होने के कारण कारतूसों की खेप के स्रोत और इस्तेमाल को लेकर भी जांच की जा रही है।
एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया है कि बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के लबेला चौक निवासी अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान (49) गिरोह का कथित मास्टरमाइंड है। जांच के अनुसार, वह पहले भी साथियों के साथ कारतूसों की खेप बदायूं ले जा चुका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में कारतूस कहां से खरीदे गए और उनकी सप्लाई कहां की जानी थी।
विज्ञापन

दो गाड़ियों में सवार होकर ले जा रहे थे कारतूस
पुलिस के अनुसार, आरोपी दो गाड़ियों में सवार थे। आगे चल रही कार में मुन्ना खान और जीनत आरा (33) मौजूद थे, जबकि आशिम रईस (33) कार चला रहा था। पीछे दूसरी कार में अरबाज (33) और सबल खान (30) कारतूस लेकर चल रहे थे। बिहार पुलिस से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने दोनों वाहनों को पकड़कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
सिरसा के गन हाउस की भी जांच
एसटीएफ की टीम ने सिरसा में महक गन हाउस की जांच की, लेकिन मौके पर यह बंद मिला। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद कारतूस वहीं से लिए गए थे या कहीं अन्य स्थान से सप्लाई हुए थे।
गौरतलब है कि दो नवंबर को बिहार के भोजपुर में 20 हजार कारतूस पकड़े गए थे। इस मामले में गिरफ्तार लल्टू के मुन्ना खान से संबंध सामने आए थे। इसके बाद मिली सूचना पर रोहतक एसटीएफ ने कार्रवाई की थी।

वर्जन
पांचों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे इतनी कारतूसों की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आए और कहां-कहां सप्लाई करने थे।
विज्ञापन

- योगेंद्र दहिया, प्रभारी एसटीएफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें