फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े नोटों पर लगी लगाम का यूपी चुनाव पर पड़ेगा सीधा असर : इंद्रजीत

Fri, 11 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
राव इंद्रजीत - फोटो : bureau
विज्ञापन
केंद्रीय योजना, शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि 500 और 1000 के नोट बंद करने का उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम पर खासा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की करेंसी चेंज की इस पहल का समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का वोटर भी सरकार की ऐसी खास उपलब्धियों को ध्यान में अवश्य रखेगा।
विज्ञापन


राव इंद्रजीत ने कहा कि ऐसे फैसलों को देश हित की नजर से देखना चाहिए। जाली नोट आतंकियों का हथियार बन रहे थे। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस पहल से न केवल चुनाव के दौरान, बल्कि देश के हर हिस्से में आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी।

साथ ही बिना मेहनत किए अपने घरों को रुपयों से भरने वालों का भी पटाक्षेप हो सकेगा। पूर्व में रक्षा राज्यमंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की हर आतंकवादी हरकत का जवाब ईंट के मुकाबले पत्थर सेे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक पाकिस्तान आतंकवादी हरकतें करता रहा और सरकारों ने उसे सहन भी किया, लेकिन वर्तमान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में कम से कम इस बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को केंद्रीय मंत्री रेवाड़ी में 16 नवंबर को होने वाली शहीदी सम्मान रैली का न्योता देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पहले 23 सितंबर को शहीदी पर्व मनाया जाता था, लेकिन इस बार कुछ खास वजहों से 16 नवंबर को मनाया जा रहा है।

इसी दिन रेवाड़ी में वीरों की शहादत को सलाम करने के लिए शहीदी सम्मान रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य गणमान्य लोग शहीदों को एक साथ नमन करेंगे।

इस अवसर पर विधायक विक्रम ठेकेदार, विधायक ओमप्रकाश, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, लक्ष्मण यादव, डॉक्टर रामअवतार यादव सहित कार्यकर्ता, प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रदीप कौशिक, तहसीलदार नेहा सहारण, युवा बीजेपी नेता अजय विज सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें