फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बागवानी से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए केंद्र : डॉ. रणबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के मुनीमपुर में स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीक उत्कृष्टता केंद्र का बागवानी विभाग हरियाणा के मिशन निदेशक ने दौर कर केंद्र पर चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। केंद्र में पहुंचने पर इंचार्ज डॉ. सुरेश चंद ने निदेशक डॉ. रणबीर सिंह का स्वागत किया। केंद्र इंचार्ज डॉ. सुरेश चंद ने बताया कि निदेशक द्वारा केंद्र पर संरक्षित ढांचों व हाई-टेक नर्सरी का गहनता के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में डॉ. सुरेश चंद व विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. नीरू द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से केंद्र पर बनी हुई नर्सरी में किसानों के लिए स्वस्थ एवं उच्च कोटि की सब्जियों की पौध अनुदान राशि पर तैयार की जाती है ताकि किसान कम लागत में उच्च गुणवत्ता की फसल तैयार कर सकें। इसके अलावा केंद्र द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया, जिसके द्वारा किसानों को फूल उत्पादन की उन्नत तकनीकों से अवगत करवाया जाता है। निदेशक डॉ. रणबीर सिंह ने केंद्र पर चल रही गतिविधियों की सराहना कि व कहा कि केंद्र किसानों के लिए जागरूक कार्यक्रम चलाने के लिए कहा, जिससे किसानों को बागवानी से जोड़ते हुए आय बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें