बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में पीपीटी प्रस्तुतिकरण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन छात्राओं ने कोई भी स्थान प्राप्त नहीं किया उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में कठिनाइयों को देखकर घबराना नहीं, बल्कि अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत रखते हुए कमियों को दूर करके आगे बढ़ते रहना चाहिए। विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अवसर प्रदान करना है ताकि वे अपनी वास्तविक क्षमता की पहचान सकें और पढ़ाई पूरी करने के बाद बाहरी दुनिया का सामना करने के लिए हर तरीके से सक्षम हो सकें। प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पीजी विभाग से निशा एमएससी द्वितीय वर्ष ने सोलर सेल की उपयोगिता के बारे में बताया और प्रथम स्थान हासिल किया। शानवी एमएससी द्वितीय वर्ष ने दैनिक जीवन में रसायनिक विज्ञान की महत्ता पर द्वितीय व नेहा रंगा एमएससी मैथ्स द्वितीय वर्ष ने प्रोबेबिलीटी पर पीपीटी प्रस्तुतीकरण कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं यूजी विभाग से सौम्या बीएससी प्रथम वर्ष ने गणित का दैनिक जीवन में महत्ता विषय पर प्रथम स्थान पाया। पायल बीएससी प्रथम वर्ष और भूमिका बीएससी द्वितीय वर्ष ने भौतिकी विज्ञान और गणित पर पीपीटी प्रस्तुत करके द्वितीय स्थान पाया। खुशी बीएससी प्रथम वर्ष ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मुस्कान बीएससी प्रथम वर्ष ने परमाणु संरचना पर पीपीटी प्रस्तुत करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।