झज्जर/बहादुरगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम की जीत पर शहरभर में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि भारतीय शेर हमेशा पाकिस्तान टीम पर भारी पड़ते हैं। भारतीय गेंदबाजों ने आज कमाल कर दिया।
विज्ञापन
भारतीय गेंदबाज ने पाकिस्तान खिलाड़ी की आखिरी विकेट ली तो लोगों ने डांस, आतिशबाजी कर जश्न मनाया। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हर मैच रोमांचक रहता है। पिछले मैच में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया था और आज भी ऐसा हुआ है।
शहर निवासी हैप्पी मेहरा ने कहा कि भारतीय शेर हमेशा पाकिस्तान टीम पर भारी पड़ते हैं। पाकिस्तान को हराकर भारतीय गेंदबाजों ने आज कमाल कर दिया है।मैच के दौरान लोग देर रात तक अपने घरों और दुकानों में टीवी के सामने बैठे रहे। हर चौके और छक्के पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
विज्ञापन
शहरवासी सोनू, नसीब, नवीन मल्होत्रा, रिंकी कपूर, पूर्व पार्षद जसबीर सैनी, सत्यप्रकाश छिक्कारा और कमल अरोड़ा ने कहा कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और भारत की जीत ने सबका दिल खुश कर दिया। पूरी टीम बधाई की हकदार है।