बादली। गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को भाबरा चंद्रशेखर आजाद नगर मध्य प्रदेश में हुआ, उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 9 अगस्त 1925 को काकोरी कांड किया और फरार हो गए। भगत सिंह के साथ लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत का बदला सांडर्स की हत्या करके लिया एवं दिल्ली पहुंचकर असेंबली बम कांड को अंजाम दिया। पुस्तकालय में नमन करने वालों में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जयभगवान प्रधान, फूलकुमार, विजेंद्र फौजी, सुदेश कौशिक, समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक, सत्यवान, साध और भोला मौजूद रहे। संवाद