फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कालोनी को फायदा पहुंचाने के लिए बना दी सीसी रोड

Mon, 30 Oct 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के निजामपुर बार्डर तक बनाए गए सीसी रोड की आड़ में छोटूराम नगर में काटी जा रही एक अवैध कालोनी को फायदा पहुंचाने के लिए अलग से सीसी का रोड बना दिया गया। यह रोड सिर्फ अवैध कालोनी की हद तक ही बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएम घोषणा के तहत करीब डेढ़ साल पहले सीसी का रोड बनाया गया था, लेकिन अवैध कालोनी को फायदा पहुंचाने के लिए तीन-चार महीने पहले सीसी का रोड का निर्माण कर दिया गया। नगर परिषद के अधिकारियों को भी इस रोड के निर्माण की भनक तक नहीं लगी। ना ही मुख्य कार्य के टेंडर और ड्राइंग से अलग सीसी का रोड बनाने की अधिकारियों और नप बोर्ड से अनुमति ली गई। इसके अलावा मलबा व मिट्टी आदि डालकर अवैध कालोनी में कच्चा रोड नेटवर्क बनाकर प्लाट बेचे जा रहे हैं। नगर परिषद और डीटीपी की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। चेयरपर्सन सरोज राठी ने दावा किया है कि अगर अधिकारियों की अनुमति के बगैर कोई सड़क बनाई गई है तो इसकी पेमेंट नहीं की जाएगी। छोटूराम नगर में फाटक से लेकर निजामपुर बार्डर सीधा सीसी का रोड बनाने के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। उस समय यह रोड बना दिया गया था। ठेकेदार आशीष ने बताया कि सीएम घोषणा के तहत टेंडर लगा था। एक करोड़ 60 लाख का छोटूराम नगर फाटक से निजामपुर बार्डर तक सड़क बननी थी। वह बना दी गई। जो दूसरी सड़क एल टाइप की बनी है, वह भी इसी टेंडर के तहत बनाई गई थी।
-आशीष, ठेकेदार



वर्जन...

हमने कुछ दिनों पहले मौके का निरीक्षण किया था। एल टाइप सीसी का रोड नप प्रशासन की अनुमति से नहीं बनाया गया है। वह टेंडर में भी नहीं था। इस बारे में उच्चाधिकारियों से कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


-संदीप कौशिक, जेई, नगर परिषद, बहादुरगढ़।



वर्जन...

छोटूराम नगर में हमारी बिना अनुमति के सीसी का रोड बनाया गया है। इसके बाद अगर कोई सीसी की सड़क बनी है तो वह गलत है। इस तरह किसी अवैध कालोनी को फायदा पहुंचाने के लिए कोई रोड बनाया गया है तो उसकी पेमेंट नहीं की जाएगी। साथ ही उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें