फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अफसर बनकर ठगता था गिरोह

Fri, 12 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई अफसर बनकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




पकड़े गए आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपी सीबीआई के नकली एसपी के गैनमैन बनते थे जो जीरकपुर के माया गार्ड में पिछले छह महीने से एक किराये के फ्लैट में रह रहे थे।



पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना जो सीबीआई का नकली एसपी बनकर घूमता था को लालडू पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था।


थाना प्रभारी दीपइंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि शहर में नकली सीबीआई के अफसर बनकर लोगों को ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर कुलदीप चंद के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई।
विज्ञापन




वीरवार को टीम को सूचना मिली कि माया गार्डन के ब्लॉक-1 में फ्लैट नंबर 504 में छापेमारी की। फ्लैट से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।



उनकी पहचान रमन कुमार पुत्र देवराज निवासी कुरुक्षेत्र, संदीप कुमार पुत्र राम रतन निवासी बहादरगढ़ जिला झज्जर, हरमेश कुमार पुत्र रामदिया निवासी गांव बास थाना नारनौद हिसार के रूप में हुई।




गिरोह का सरगना अमन कुमार पुत्र देवराज निवासी कुरुक्षेत्र है, जो काबू किए गए रमन कुमार का बड़ा भाई है। उन्होंने बताया कि अमन कुमार खुद को सीबीआई का एसपी कुमार अश्विन बताता था।



वहीं वीरवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से एक उसका भाई रमन कुमार भी शामिल है। वह नकली एसपी का गैनमैन बनता था।

एसपी की वर्दी में लगाई थी फोटो


आरोपियों ने लोगों पर असर डालने के लिए घर की दीवार पर अमन कुमार की एसपी की वर्दी में एक तस्वीर लगाई हुई थी।



तलाशी के दौरान पुलिस को फ्लैट से दो डम्मी पिस्तौल, अमन कुमार का नकली सीबीआई का आईकार्ड, कुमार अश्विन के नाम की प्लेट भी मिली।



इसके अलावा कुमार अश्विन के विजटिंग कार्ड जिस पर दिल्ली का पता है, पुलिस अफसरों के कमरे में लगने वाली दो विशेष तलवारें, दो डम्मी वॉकी टॉकी सेट सहित काफी अन्य सामान बरामद किया है।



पुलिस को उनके पास से एक सफेद रंग की मारुति डिजायर कार भी बरामद हुई, जिस पर संतरी रंग की बत्ती, सीबीआई अफसरों को मिलने वाला पुलिस का झंडा भी बरामद हुआ है। कार के आगे पीछे नंबर प्लेट पर पुलिस का लाल व नीला रंग लगा हुआ था।
विज्ञापन




सरकारी अफसरों को बताने थे निशाना


सूत्रों के अनुसार यह गिरोह सरकारी अफसरों को निशाना बनाता था। ऐसे अफसर जिनके खिलाफ सीबीआई में भ्रष्टाचार सहित अन्य कोई केस दर्ज हो।



यह इन अफसरों तथा उनके परिवारों से नकली सीबीआई का एसपी बनकर पैसे ठगते थे। अब तक यह गिरोह एक एसडीओ के परिवार से 40 लाख रुपये तथा एक अन्य सरकारी अफसर के परिवार से लाखों रुपये ठग चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें