बेरी। सोमवार की रात को बेरी बस स्टैंड के नजदीक चोरों ने खाद-बीज की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के गल्ले से करीब 15 हजार रुपये व कीटनाशक चोरी कर ले गए। दुकान मालिक को चोरी की जानकारी सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दी। दुकान मालिक ने ताले टूटने की सूचना बेरी शहर चौकी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार गांव बिरधाना निवासी मनीष ने बताया कि वह सोमवार शाम साढ़े 6 बजे अपनी दुकान के ताले ठीक से बंद करके गया था। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उसकी दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। जिसकी सूचना शहर चौकी पुलिस को दी गई, पुलिस ने चोरी की घटनास्थल का मुआयना किया। दुकान मालिक मनीष का कहना है कि करीब एक माह पहले भी चोरों ने दुकान में चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए। वहीं दुकान मालिक का कहना है कि चौकी में लिखित में शिकायत दे दी गई है।
खाद बीज की दुकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं आई। लिखित में शिकायत आने के बाद जो भी कार्रवाई बनेगी, अमल में लाई जाएगी।
- रामपाल, शहर पुलिस चौकी इंचार्ज, बेरी।