फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राचीन शिव मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चुराई

Fri, 14 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सांखौल के प्राचीन शिव मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़कर चोरों ने करीब साढ़े सात हजार रुपये चोरी कर लिए। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्राचीन शिव मंदिर के प्रधान सांखौल निवासी प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी भगवत दास ने सूचना दी कि चोरों ने मंगलवार रात को दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर वह मंदिर गया तो देखा कि दानपात्र टूटे मिले। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें