फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बरातियों की कार का शीशा तोड़कर 2 लाख की नकदी और आभूषण चोरी

Thu, 25 Apr 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत डाबौदा खुर्द गांव में उत्तर प्रदेश के बागपत से आई बरातियों की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर दो लाख रुपये नकद, कान के बाले और ब्रेसलेट चोरी कर ले गए। बरातियों ने जब यह देखा तो हैरान रह गए। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। पुुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक मलिक निवासी डाबौदा खुर्द ने बताया कि 23 अप्रैल को उसकी बहन की शादी थी। बरात उत्तर प्रदेश के गांव बाछौड़ बाघपत से आई थी। जब बरात वापस जाने लगी तो दूल्हे अभिनव के परिवार ने देखा कि उनकी गाड़ी का कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ है। यह देखकर उन्होंने गाड़ी को चैक किया। पता चला कि गाड़ी के अंदर रखे गए दो लाख रुपये, मां के कान के बाले और अभिनव का चांदी का ब्रेसलेट गायब था। दोनों परिवारों ने चोर को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें