बहादुरगढ़। जसौरखेड़ी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर 70 हजार रुपये और लाखों के जेकर लेकर भाग निकले। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव जसौर खेड़ी की रहने वाली नरेश देवी पत्नी जय भगवान रोहतक के एक अस्पताल में काम करती हैं। रोहतक में जॉब करते हुए हर रोज गांव आना-जाना संभव नहीं है। इसलिए वह रोहतक के कृपाल नगर में रहती हैं। उन्होंने आसौदा थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह गांव जसौर खेङ़ी में घर गईं, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी से 70 हजार रुपये रुपये, सोने की दो मर्दानी अंगूठी, सोने की दो जनानी अंगूठी, आधा तोले सोने का एक मंगलसूत्र, दो तोले की एक चेन, सोने के दो कड़े और चांदी की दो जोड़ी बड़ी व एक जोड़ी छोटी चांदी की पायल गायब थी। उन्होंने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है। संवाद