फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: साइबर ठगी के मामले बढे़, टॉस्क पूरा कर कमीशन का लालच दे रहे ठग

Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पिछले कुछ समय से साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं। अब सोशल मीडिया पर टॉस्क देकर कमीशन के लालच में लोगों को फंसाया जा रहा है। पहले कुछ समय लोगों के खातों में कमीशन की राशि डाल दी जाती है। जैसे-जैसे कमीशन की राशि बढ़ती है तो टॉस्क की संख्या बढ़ा दी जाती है। अधिक कमीशन के लालच में लोग और अधिक पैसा निवेश करना शुरू कर देते हैं। जब राशि हजारों या लाखों में पहुंचती है तो आरोपियों द्वारा कमीशन डालना बंद कर दिया जाता है। पिछले एक माह में चार मामले सामने आ चुके हैं, इसमें पीड़ित को टॉस्क देकर उनसे 29 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। आरोपियों द्वारा शिक्षित युवाओं को ऐसे मामलों में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


केस-एक
वीडियो लाइक, शेयर का झांसा देकर 12.31 लाख ठगे
वीडियो लाइक और शेयर कर पैसा कमाने का झांसा देकर लैब तकनीशियन से 12 लाख 31 हजार रुपये ठग लिए गए। गांव छोछी निवासी प्रदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह मेडिकल काॅलेज नूंह में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत है। 22 नवंबर को वह अपने घर पर टेलीग्राम चला रहा था। उस समय टेलीग्राम से मैसेज आया, उसने अपने प्रोफोइल पर मिंत्रा का फोटो लगा रखा था। उसको इंस्टाग्राम पर वीडियो लाईक एंड शेयर करने पर रुपये देने के बारे में बताया गया तो उसने उनके द्वारा दिए गए फोटो और वीडियो को लाइक किया तो उन्होंने उसके खाते में 120-120 रुपये तीन बार भेजे गए। इससे उन पर यकीन होने लगा। फिर उन्होंने एक वेबसाईट पर अकाउंट बनाने के लिए कहा, जिस पर रुपये इन्वेस्ट करने पर रिर्टन करने के बारे में बताया। उसने उनके कहे अनुसार उपरोक्त वेबसाईट पर अकाउंट बनाया। जब उसने उनके कहे अनुसार उनके दिए गए खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर किए तो वेबसाइट पर बनाए गए अकाउंट में शो होने लगे और थोड़ी देर बार प्रोफिट के साथ 1300 रुपये शो होने लगे। जो उसके विड्राल करने पर मेरे खाते में आ गए। इसके बाद उसने 5 हजार रुपये इन्वेस्ट करने को बोला। उसने वह भी कर दिए। ऐसा करके उसने 12 लाख 31 हजार रुपये डाल दिए। बाद में कमीशन भी नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

केस-दो
चैनल्स सस्क्राइब कर टाॅस्क पूरा करने के नाम पर 7.97 लाख रुपये ठगे
सोशल मीडिया पर चैनल्स सस्क्राइक कर टॉस्क पूरा करने के नाम पर युवती से 7 लाख 97 हजार 870 रुपये ठग लिए। पहले उसके खाते में राशि डाली और टॉस्क पूरा न होने पर राशि ठग ली। बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 निवासी युवती के साथ यह घटना हुई।
विज्ञापन



केस-तीन
टाॅस्क पूरा करने के नाम पर ठगे 117804 रुपये
ऐसा ही मामला गोधड़ी निवासी व्यक्ति के साथ हुआ। वह गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है। वह सोशल मीडिया साइट चैक कर रहा था तो एक एड देखी, जिसमें घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने बारे बता रहे थे। उसने उस लिंक पर क्लिक किया तो एक पेज खुल गया। उन्होंने एक वेबसाइट का लिंक उसके पास भेजा तथा मेरे मोबाइल नंबर से उस वेबसाइट पर उसका अकाउंट रजिस्टर कर दिया गया। फिर उन्होंने अलग-अलग शॉपिंग के टास्क दिए। उसने लगभग एक लाख रुपये से ज्यादा डाल दिए। जब उसने लाभ का पैसा निकालना चाहा तो वह नहीं मिला। आरोपियों ने अपनी वेबसाइट को भी डिलीट कर दिया।

केस-चार
महिला से ठगे 7.97 लाख
सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक महिला से सोशल मीडिया पर टॉस्क पूरा करने के नाम पर 7.97 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस में महिला ने शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया पर उसने टॉस्क के नाम पर कमीशन मिलने का मैसेज देखा। उसके बाद उसने टॉस्क पूरा करने के लिए कुछ राशि डाली। उसके बाद उसे कमीशन मिला। धीरे-धीरे टॉस्क की राशि बढ़ने लगी और उसके टॉस्क भी पूरे किए। बाद में कमीशन मिलना बंद हो गया। उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। आरोपियों ने उससे 7.97 लाख रुपये ठग लिए।


साइबर ठगी के प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कमीशन देने का लालच देकर टाॅस्क पूरा कर राशि ठगी जा रही है। इससे लोगों को बचना चाहिए। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस, पोर्टल पर करे ताकि राशि वापस लाई जा सके।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, साइबर सेल प्रभारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें