झज्जर। पटौदा गांव में पराली जलाने के मामले में पुलिस ने कृषि विभाग के फील्डमैन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इस मामले में किसान पर पहले ही 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कृषि विभाग के फील्डमैन निक्की ने पुलिस में शिकायत दी है कि गांव पटौदा में 14 अक्तूबर को किला संख्या 19/20, 20/16 पर पराली जलने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर पराली जलाई जा रही थी। यह खेत सज्जन निवासी गांव शेखपुर माजरा (गुरुग्राम) ने गांव पटौदा जिला झज्जर ने किराये पर ले रखा है। उस समय किसान पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में अब सज्जन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।