फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के एक ईंट-भट्ठे पर पिछले साल हुए आपराधिक मामले में आरोपियों को बचाने के आरोप में पीड़ित की ओर से डीएसपी के खिलाफ मानवाधिकार आयोग को शिकायत की गई थी। आयोग ने पुलिस से मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी। एडीजीपी ने बताया कि अन्य डीएसपी राहुल देव मामले की जांच कर रहे थे। शहर पुलिस थाने में शुक्रवार को आरोपी डीएसपी पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक ईंट-भट्ठे पर पिछले साल कोई आपराधिक मामला हुआ था। मामले में डीएसपी पर आरोपियों से पैसे लेकर बचाने का आरोप था। इसे लेकर पीड़ित पक्ष की तरफ से झज्जर के सदर पुलिस थाने में पिछले साल मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत की गई थी। इस संबंध में शहर पुलिस थाने में शुक्रवार को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, मामले में शहर पुलिस थाना प्रभारी नर सिंह ने कुछ भी कहने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारी ही कुछ बताएंगे। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि पिछले साल किसी ईंट भट्ठे पर घटित अपराध का मामला है, जो सदर पुलिस थाना झज्जर में दर्ज हुआ था। अब रोहतक के एसपी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
झज्जर के एक डीएसपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
-संदीप खिरवार, एडीजीपी, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें