झज्जर। ट्रक के टायर व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पानीपत के गवालडा निवासी हवा सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी गाड़ी पानीपत से 16 मार्च को सामान लेकर निकली थी। उसका रूट सोनीपत से होकर के मध्य प्रदेश जाना था जबकि गाड़ी झज्जर के सिलाना होटल पर मिली। उसने बताया कि गाड़ी का चालक जींद जिले के ढिगाणा गांव निवासी राजीव है। जब वे गाड़ी के पास आए तो 11 नए टायर व रिम नहीं मिले। उसकी जगह सभी 11 फटे पुराने टायर व रिम गाड़ी पर चढ़े मिले। इसके अलावा तेल, जयक व रिम भी गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।