फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किराये के लाइसेंस पर चलता मिला मेडिकल स्टोर सील

Wed, 20 Mar 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खातीवास गांव में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जब टीम ने लाइसेंस मांगा तो वह किसी दूसरे के नाम पर मिला। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को खातीवास गांव पहुंची और यहां पर रोहित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मौके पर झज्जर निवासी सुनील मेडिकल स्टोर का संचालन करता पाया गया। जब टीम ने लाइसेंस मांगा तो वह प्रवीण कुमारी के नाम पर मिला। प्रवीण कुमारी मौके पर हाजिर नहीं थी। सुनील कुमार ने टीम को बताया कि वह प्रवीण कुमारी का लाइसेंस किराये पर लेकर मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और सुनील कुमार को नोटिस दिया गया है। टीम में डीएसओ प्रतिभा यादव, डॉक्टर भूपेश एमओ पीएचसी जहाजगढ़, डॉ. तरुण, सब इंस्पेक्टर रामनिवास मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें