झज्जर। छोटे बाईपास पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी और फिर एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खरहर निवासी संदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि 17 जनवरी को वह अपने पिता के साथ गाड़ी में सुबह अपने घर गांव खरहर से झज्जर शहर किसी काम से जा रहा था। वह गाड़ी चला रहा था और उसके पिता पीछे बैठ हुए थे। जब वह झज्जर शहर में छोटे बाईपास पर रामबाग के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले तो रोड पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसके बाद उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। उसे, उसके पिता व घायल शिव कुमार निवासी गांव बिरधाना को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।