फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजिर नरेंद्र की मौत के संबंध में हुआ केस दर्ज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मौजूद डीएसपी राहुल देव, एसएचओ देवेंद्र एवं पुलिसकर्मी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाले नाजिर नरेंद्र के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, नई बस्ती के निवासी नरेंद्र ने शुक्रवार की दोपहर अपने घर में फंदा लगा लिया था। नरेंद्र बहादुरगढ़ कोर्ट में नाजिर था। दोपहर को लंच के समय घर आकर उसने यह कदम उठाया। इस दौरान उसके पास से तीन पेज के सुसाइड नोट की एक कॉपी मिली। सुसाइड नोट में चार न्यायिक अधिकारियों पर बेगारी एवं परेशान करने का आरोप था। दो वकीलों समेत पांच लोगों पर लेनदेन को लेकर धमकी देने का भी जिक्र था। आत्महत्या के इस मामले में न्यायिक अधिकारियों और वकीलों का नाम सामने आने पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
धारा 306 के तहत हुआ केस दर्ज
नाजिर की पत्नी पूनम के बयान पर लाइनपार थाने में 306 के तहत केस दर्ज हुआ है। पूनम ने कहा है कि सुसाइड नोट में जो लिखा है, वह सही है। वह काफी दिनों से परेशान थे। मैंने उनसे जब भी परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट न्यायिक अधिकारियों व अन्य व्यक्तियों ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है। मेरे पति नरेंद्र द्वारा सुसाइड नोट में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मुझे न्याय दिया जाए।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। नरेंद्र की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। डीएसपी राहुल देव केस की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें