फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनों से खिलवाड़ करने के आरोप में तांडव वेब सीरीज के कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ‘तांडव’ वेब सीरीज के एक दृश्य में भगवान शंकर के किरदार को निभाने वाले कलाकार द्वारा अभद्र व अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसको लेकर वीरवार को अखिल अधिकार संगठन की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष संजीव पसरीजा द्वारा थाना शहर में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

पसरीजा ने बताया कि तांडव वेब सीरीज को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज हिंदू धर्म की भावनाओं पर कुठाराघात है। इससे आहत होकर उन्होंने अनिल यादव, जिला अध्यक्ष प्रवीण बागड़ी के साथ एक लिखित शिकायत थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से तांडव वेब सीरीज के निर्माता-निर्देश व टीम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कानूनी कार्रवाई से उन लोगों को भी सबक मिलेगा जो बार-बार हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं पर प्रहार कर रहे हैं। इन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 153ए, 295ए और 298 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें