फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दुष्कर्म के आरोपी का हुआ पोस्टमार्टम, महिला एएसआई व एसपीओ के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
मृतक कि परिजनों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
रविवार को बहादुरगढ़ न्यायालय से एक दुष्कर्म के आरोपी को पेश कर जेल छोड़ने जा रही महिला पुलिस टीम की गाड़ी को रुकवा कर आरोपी ने कैंटर में टक्कर मारकर जान दे दी। मजिस्ट्रेट सुनील कुमार जेएमआईसी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला एएसआई व बहादुरगढ़ थाने में तैनात एसपीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कैंटर चालक के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है। डीएसपी ने स्वीकार किया है कि पुलिस की इस मामले में लापरवाही रही है। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुबह ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को सामान्य अस्पताल में तैनात कर दिया था। वहीं एक रिजर्व को शहर पुलिस थाने में भी तैनात किया गया था। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे भी बुलाया जा सके। लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस की वजह से बलजीत की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

- मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ शव का पोस्टमार्टम
सोमवार की सुबह सामान्य अस्पताल में मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद मजिस्ट्रेट सुनील कुमार जेएमआईसी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनके सामने ही बयान दर्ज किए गए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पुलिस ने इससे पहले ही बहादुरगढ़ पुलिस थाना की एएसआई सुनीता व बहादुरगढ़ थाने में तैनात एसपीओ कुलदीप के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
- ये रहा घटनाक्रम
27 मई को बहादुरगढ़ के महिला पुलिस थाने में करनाल जिले की एक महिला ने भिवानी जिले के सांगवान गांव निवासी बलजीत पर उसके साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र में ही दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत दुलीना जेल भेजने के आदेश दिए थे। इन आदेशों की पालना करते हुए बहादुरगढ़ महिला पुलिस थाने में तैनात एएसआई सुनीता व एसपीओ कुलदीप सिंह एक निजी गाड़ी में आरोपी को दुलीना जेल छोड़ने के लिए जा रहे थे। जब वे झज्जर के सिलानी मोड़ के पास राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे तो आरोपी ने पेशाब करने के बहाने से गाड़ी को रुकवाया लिया। वह गाड़ी से नीचे उतर कर सड़क से गुजर रही एक कैंटर के नीचे जा घुसा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा। जहां पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस की लापरवाही रही है। दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन

- अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें