फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में आठ के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधाना गांव में बुधवार की रात को कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी। खुंगाई गांव के घायल युवक का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। रात के समय पुलिस की तरफ से नाइट डोमिनेशन अभियान भी चलाया जा रहा था। पुलिस हर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाए जाने के दावे कर रहा है। जब पुलिस प्रशासन की तरफ से इतनी सुरक्षा कर अभियान चलाया जा रहा था तो आरोपी घटना को अंजाम देकर कहां चले गए। युवक को गोली मार कर आरोपी फरार हो गए। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुंगाई गांव निवासी रामेश्वर ने झज्जर के यशबीर को, यशबीर ने जहाजगढ़ गांव निवासी अरूण को, अरूण ने बिरधाना गांव निवासी राहुल को कुत्ता दिया था। उसके बाद राहुल ने भी यह कुत्ता बिरधाना निवासी सुमित को दिया था। सुमित से अपना बुली नस्ल का पाकिस्तानी कुत्ता बुधवार की देर रात लेने गया था। रामेश्वर ने बिरधाना गांव निवासी युवक से अपना कुत्ता वापस देने के लिए कहा तो उनके बीच आपस में विवाद हो गया। कुत्ता लेने के लिए 7 लोगों के साथ बिरधाना गांव पहुंचा और जब उसके साथ गया खुंगाई निवासी रवि पुत्र रमेश कुत्ते को खोलने लगा तो बिरधाना गांव निवासी युवक ने उस पर फायर कर दिया। जिससे एक गोली रवि के हाथ के अंगुठे में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके पेट में लगी। घायल अवस्था में उसके साथी उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने रवि की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुमित सहित आठ लोगों को नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रोशन लाल, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें