फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 67.7 लाख रुपये की हेराफेरी पर पूर्व सरपंच के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने रैइया की पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पूर्व सरपंच पर विकास कार्य में खपत से ज्यादा खरीदकर 67 लाख 7 हजार 70 रुपये की वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोप है। खंड विकास व पंचायत अधिकारी झज्जर ने पुलिस में शिकायत दी है कि 18 दिसंबर 2019 में ग्राम पंचायत रईया की ओर से करवाए विकास कार्यों के पुननिरीक्षण के लिए उनकी अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें खंड विकास और पंचायत अधिकारी झज्जर, उपमंडल अधिकारी मार्केटिंग बोर्ड झज्जर व उपमंडल अधिकारी पीडब्लूडी (बीएंडआर) झज्जर सदस्य थे। उपमंडल अधिकारी पंचायती राज झज्जर व अन्य कमेटी सदस्यों की ओर से जांच रिपोर्ट 28 अगस्त 2023 को मंडल कार्यालय में प्रस्तुत कर दी। जांच रिपोर्ट अनुसार निरीक्षण में पाया गया कि पूर्व सरपंच की ओर से खंड विकास और पंचायत अधिकारी झज्जर को लिखित आवेदन में दी गई गलियां पूर्व में की गई जांच में पहले से ही शामिल है। इसके अतिरिक्त गांव रईया में बनाई गई सीसी गलियों और जड़िया वाला व मंडी वाला जोहड़ की रिटेनिंग वाल की तत्कालीन उपमंडल अधिकारी पंचायती राज झज्जर की ओर से की गई अस्सेस्मेंट व रिकॉर्ड अनुसार कुल 67 लाख 7 हजार 70 रुपये की राशि का अंतर पाया गया है। इससे जांच कमेटी सहमत मिली। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी झज्जर की ओर से पत्र क्रमांक 1822 के तहत छह नवंबर 2019 के तहत पूजा, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रईया को 67 लाख 7 हजार 70 रुपये की रिकवरी जमा करवाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन वह जमा नहीं कराया गया। इस मामले में अब बीडीपीओ झज्जर की शिकायत पर पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



लगाई थी सीएम विंडो
इस मामले में अशोक कुमार निवासी रईया की ओर से सीएम विंडो लगाई गई थी। शिकायत खंड कार्यालय झज्जर में प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता की ओर से पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रईया पूजा के कार्यकाल में बनाई गई सीसी की गलियों, चौपाल, जड़िया वाला व मंडीवाला जोहड़ की रिटेनिंग वॉल में खराब सामग्री का इस्तेमाल व राशि के दुरुपयोग की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें