बेरी(झज्जर)झज्जर-धौड़ मार्ग एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान फरीदाबाद निवासी अमरपाल के रूप में हुई। घायल युवक को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार देकर पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया।
फरीदाबाद निवासी अमरपाल अपने बेटे देवेंद्र के साथ कार सेअपने पैतृक गांव तिगड़ाना जा रहे थे, जब वह गांव धौड़ गांव के पास पहुुंचे तो कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार अमरपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि गांव धौड़ के पास एक कार अनियंत्रित होने की सूचना मिली थी। हादसे में कार में सवार पिता की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक का वीरवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।