फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर पल्टी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। मथुरा के वृंदावन से कार में लौट रहे रोहतक निवासी तीन युवकों की गाड़ी को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर पीछे से अन्य वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पलट गई और इसमें सवार तीन दोस्तों में से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उक्त वाहन चालक का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहतक के जींद रोड निवासी अरुण (28) पुत्र ब्रह्मानंद अपने दो दोस्तों तेजपाल और तन्नू के साथ वृंदावन गया था। वापसी में जब वे बादली के नजदीक केएमपी पर पहुंचे तो पीछे से उनकी कार में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी कार पलट गई और उसमें सवार तीनों घायल हो गए। बताया गया है कि अरुण को शरीर पर गहरी चोटें आई थी। राहगीरों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें