फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

Sat, 06 Feb 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात बराही रोड पर अंधेरे के कारण एक कार ड्रेन में गिर गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार व्यक्ति को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

गांव सांखोल में रोहतक-दिल्ली के साथ लगते बराही रोड पर रोशनी के प्रबंध नहीं है। इस मार्ग के साथ से गंदा नाला (ड्रेन) भी गुजर रहा है।

अंधे कट व रोशनी के प्रबंध न होने के कारण अक्सर यहां कई बार हादसे हो जाते हैं। बृहस्पतिवार की रात भी यहां एक हादसा हो गया। रात करीब साढ़े 9 बजे मार्ग से एक कार गुजर रही थी। गौशाला के नजदीक पहुंचने पर अचानक कार सड़क के नीचे उतर गई।

गनीमत रही कि कार किसी तरह रुक गई और सड़क व नाले के बीच की जगह में फंस गई। इस हादसे में चालक को चोट तो नहीं आई, मगर कार फंस जाने से काफी दिक्कतें खड़ी हो गई। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जुट गई। बाद में क्रेन के जरिये कार को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट व रेलिंग लगाने की मांग

गांव सांखोल के लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से उक्त मार्ग पर रोशनी के प्रबंध करने व ड्रेन किनारे रेलिंग लगाने की मांग की। पुनीत, राजबीर और सुनील आदि ने कहा कि उक्त मार्ग से कई गांवों के लोग आते जाते हैं।

इसलिए रोशनी के बंदोबस्त होना बेहद जरूरी है। ड्रेन के साथ-साथ रेलिंग कराई जाए, ताकि वाहन चालकों को दिखाई दे सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें