फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में रोडवेज के कंडक्टर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के इंतजार में बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
रोहतक रोड पर मदाना कलां मोड़ के पास कार व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक रोडवेज कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि दूसरा कंडक्टर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदाना कला गांव निवासी वजीर सिंह पुत्र रामफल व संजीत पुत्र राज सिंह बस लेकर मानेसर गए थे। जब वे वापस आए तो रात के समय अपनी बाइक लेकर गांव जा रहे थे। जब वे गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वजीर सिंह की मौके पर मौत हो गई और संजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद वजीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई संदीप पुत्र रामफल निवासी मदाना कलां के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैै। परिजनों का कहना है कि वजीर सिंह के दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का व एक लड़की शामिल हैं। वह करीब आठ साल पहले रोडवजे में कंडक्टर के पर पर नौकरी लगा था।
दुर्घटना में बाइक सवार एक कंडक्टर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसका पता लगा कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनकर सिंह एसएसओ, पुलिस थाना, दुजाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें