-फोटो 51 : कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त खाट।
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर स्थित डाबौदा कलां गांव में घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग को रविवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग और चारपाई 20 मीटर दूर जा गिरे और बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक भागने का प्रयास किया तो उसकी गाड़ी खंभे से टकरा गई जिससे खंभा भी टूट गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग को सिर, पैर समेत शरीर के कई अंगों पर गहरी चोट आई थी। थाना सदर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी वह फरार है। मृतक की पहचान डाबौदा कलां गांव के रहने वाले 60 वर्षीय महेंद्र के रूप में हुई है। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि उनका भाई महेंद्र रविवार की रात घर के बाहर खाट (चारपाई) पर सो रहा था।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और उसके चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए खाट में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सदर पुलिस ने मृतक महेंद्र के भाई नरेश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
-फोटो 51 : कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त खाट।
-फोटो 52 : कार की टक्कर से गिरा खंभा।
-
-फोटो 51 : कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त खाट।