फोटो 75: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रांसफार्मर। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में दिल्ली रोहतक रोड पर स्थित हरदयाल पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। इसके बाद कार एक बिजली के खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो में टक्कर के बाद कार पेट्रोल पंप के पास टायर पंचर की दुकान से भी टकराई। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दिल्ली रोहतक रोड पर एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बताया गया है कि कार चालक का स्टेयरिंग से संतुलन बिगड़ गया था जिसके कारण हादसा हुआ है। मृतक कमला शहर के लाइनपार स्थित विकास नगर की निवासी थीं। महिला का शव बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
फोटो 75: हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रांसफार्मर। संवाद