फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार,एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात को नेशनल हाईवे 71 पर गुढा बाईपास एक कार का संतुलन बिगड़ गया। जिसकी वजह से का सड़क पर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई व चार युवक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हर्ष पुत्र अशोक निवासी कोसली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोसली निवासी हर्ष डीघल गांव मेें किसी शादी में आया हुआ था। वह बारात में अपने साथी संदीप, विपिन, सैंडी और सुखी के साथ सवार होकर झज्जर के लिए निकला था। जब वह गांव गुढा के पास पहुंचे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में हर्ष की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायल हो गए। सभी का झज्जर के नागरिक अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मंगलवार को सामान्य अस्पताल में पुलिस ने हर्ष के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले मेें चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान मृतक हर्ष गाड़ी में पीछे बैठा हुआ था। मामले में मृतक हर्ष के साथी सुखविंद्र की शिकायत पर आरोपी चालक संदीप के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें