फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव यात्रा निकाल फूंका कैप्टन अजय यादव का पुतला

Fri, 22 Jul 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
Capton - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 शहर के दलित समुदाय से संबोधित लोगों ने पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव का पुतला फूंका। समुदाय के लोग सुबह शहर की संत कबीरदास धर्मशाला में एकत्रित हुए। बाद में शव यात्रा के रूप में शहर में प्रदर्शन करते हुए कैप्टन अजय यादव की शव यात्रा निकाली और बाद में अंबेडकर चौक पर अजय यादव का पुतला दहन फूंका। बता दें कि कुछ रोज  पूर्व कैप्टन अजय यादव द्वारा दलित समुदाय के नेता को छुटभैया नेता करार दिया था, जिससे दलित समुदाय के लोगों ने अपना अपमान समझा। कलानौर से विधायक शकुंतला खटक को अजय यादव द्वारा छुटभैया नेता करार देते हुए कहा कि था कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शकुंतला खटक जैसे छुटभैया नेताओं से उनके खिलाफ बयानबाजी दिला रहे है।
विज्ञापन

उनके इस बयान से दलित समुदाय के लोगों में रोष है। इसी के चलते वीरवार को झज्जर में दलित समुदाय के लोगों ने कैप्टन अजय यादव के बयान का विरोध करते हुए उनका पूतला फूंका। कार्यक्रम को नेतृत्व कर रहे है हल्का बेरी से संत कबीरदास सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष सुरलिया ने बताया कि कैप्टन अजय यादव द्वारा कलानौर से विधायक शकुंतला खटक को छुटभैया नेता करार देना पूरे दलित समाज का अपमान है। मनीष सुरलिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो कैप्टन अजय यादव दलित समाज के सामने माफी मांगे अन्यथा दलित समाज उनके निवास स्थान पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मांगेराम, धर्मपाल खटक झज्जर, डॉक्टर महाबीर, सचिव किशनलाल, अंजीत कुमार कबलाना, विकास नागर, टिंकू, ईश्वर, आशीष, रमेश खन्ना, रोहताश डीघल, राजेन्द्र कायात, जयपाल बेरी, काला पहलवान झज्जर, अजीत निनानिया, चिराग नागर, राजेश खन्ना, अजय, जेके निनानिया, नरेश, रामबीस सोंलकी, नरेन्द्र, सुरेश कुमार कबलाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें