फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो वाहनों की टक्कर में कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर दो वाहनों की टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 35 वर्षीय बोबी के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को वह गाड़ी लेकर केएमपी से गुजर रहे थे। आसौदा थाना क्षेत्र में रोहतक रोड फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तभी आगे चल रहे एक वाहन से उसका कैंटर टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसौदा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें